Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बड़ा गुरुद्वारा में साहब श्री गुरू गोविंद सिंह जी द्वारा साजे गए खालसा का प्रगटा दिवस बडी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया





Dhanbad। आज बड़ा गुरुद्वारा में साहब श्री गुरू गोविंद सिंह जी द्वारा साजे गए खालसा का प्रगटा दिवस बडी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। मौके पर बड़ा गुरुद्वारा को फुल माला से खुबसुरत ढंग सजाया गया था। बड़ा गुरद्वारा के हेड ग्रथी भाई द्ल्बीर सिंघ जी ने सोदर रहिरास साहब जी के पाठ से कार्यक्रम का शुरुआत किया। 6:15 बजे से 6: 50 बजे तक 6=50 बजे से 7=30 बजे तक हजूरी रागी भाइ गुरभेज सिंह जी ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया।  7=30 बजे से 8=30बजे तक तरन तारन पंजाब से आए ढ़ाडी जत्था भाई लवप्रित सिंह जी ने ढ़ाडी वार से गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। 8=30बजे से 9=30 बजे तक दरबार साहिब अमृतसर से आए हजूरी रागी भाई नवनीत सिंह जी ने रागमय कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया।समाप्ती उपरांत गुरू का लंगर का वितरण हुआ। मौके पर  बड़ा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दिलजोन सिंह, गुरजीत सिंह, रजिन्द्र सिंह, मनजीत सिंह तीर्थ सिंह, आरएस चहल का सराहनीय योगदान रहा।


Post a Comment

0 Comments