Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नव वर्ष महिला मिलन समारोह में दिखी महिलाओ की भागीदारी, देश में सकारात्मक परिणाम चाहिए तो महिलाओं को अग्रणी भूमिका निभानी होगी..... रमा सिन्हा

  


धनबाद : आरोग्य भारती  एव शक्ति समर्पण ,कपड़ा बैंक, सेवा और समर्पण द्वारा रविवार को हीरापुर के गीता श्री मंडप में आरोग्य भारती महिला प्रांत प्रमुख रमा सिन्हा के द्वारा आयोजित हिंदु नव वर्ष महिला मिलन समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि  सावित्री देवी एवम विशिष्ठ अतिथि विनीता झा जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विगत 4 वर्षो से नव वर्ष का कार्यक्रम किया जा रहा है परंतु इस वर्ष इस आयोजन की रूप रेखा में परिवर्तन किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने हेतु कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। चैत्र मास के प्रतिपदा को हिन्दू नव वर्ष का प्रारम्भ होता है, समाज में जागरूकता पैदा हो इस विषय को लेकर पिछले पांच वर्षों से रमा सिन्हा ने लगातार प्रयास किया है ।सनातन धर्म को मानने वाले सभी सनातनी को अपने धर्म और कर्म की जानकारी होनी चाहिए हमें अन्य के थोपे हुए चीजों को बिना तथ्य अपनी संस्कृति में नहीं मान लेना चाहिए। वर्ष नौ दुर्गा की पूजा नवरात्र की साधना के साथ नव वर्ष का आगाज होता है जिससे पूरा वर्ष हम एक नई ताजगी और मजबूती से अपने जीवन को जीते हैं।नाट्य रूपांतर के माध्यम से समाज में लोकतंत्र के महापर्व को मनाए जाने हेतु भी महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया गया।रंगारंग कार्यक्रम के साथ, महिलाओं को अपने  स्वास्थ का ख्याल भी रखना है इसलिए एश जश हॉस्पिटल के द्वारा फ्री मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया साथ ही साथ गर्मी के मौसम के अनुसार कपड़े हों इसलिए कॉटन और लखनवी मलमल के कपड़ो का स्टाल भी लगाया गया।इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ हिस्सा लेने वालों मे आरोग्य भारती  से सुषमा प्रसाद प्रसाद संगीता शर्मा किरण सिंह शोभा गुप्ता सोनाली भट्टाचार्य गीता जी शकुंतला जी जी सहित उनकी पूरी टीम शक्ति और समर्पण से मधु सिंह संतोषी आनंद सहित उनकी पूरी टीम सेवा और समर्पण से काजल झा मनीषा सिंह, सीमा जी, सोनी वर्मा,...........कपड़ा बैंक से शकुंतला गोस्वामी सहित उनकी पूरी टीम,

गायत्री परिवार से ममता जी सहित उनकी पूरी टीम,आयुष फाउंडेशन से अर्पिता जी  डॉक्टर दिव्या डॉक्टर नीतू सहाय श्यामली पांडे नंदा जी और उनकी पूरी टीम कई संस्थाओं ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Post a Comment

0 Comments