Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झारखंड मैदान में लोकसभा प्रत्याशी ढुलू महतो का हुआ स्वागत

 




धनबाद। झारखंड मैदान हीरापुर में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में धनबाद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास साव व संचालन संजय कुशवाहा ने किया। मौके पर दुलू महतो ने आम जनता को भरोसा दिलाया कि वे समस्या समाधान के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इसके लिए किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हूं। सभा को मुख्य रूप से लोकसभा प्रभारी सुरेश साहू, संयोजक सत्येंद्र कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह, सिंदरी विधायक की पत्नी तारा देवी, रमेश राही सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। मौके पर राजा बाबू, नागो साव एवं अन्य लोग मौजद थे।


Post a Comment

0 Comments