धनबाद। आज मदर्स डे के पर आयुष फाउंडेशन धनबाद ने टुंडी रोड स्थित हिंद कॉन्क्रेट वर्कशॉप के परिसर में 25 फल देने वाले पौधे लगाए ।आम ,अमरूद ,केला ,पपीता ,लीची ,कटहल , अनार,नींबू आदि के पौधे लगाए गए ।हिंद कॉन्क्रेट वर्कशॉप के संचालक राजू गुप्ता जी ने कहा उनकी पूरी कोशिश रहेगी की ये पौधे पेड़ का रूप लें।वो इन पौधों की देखभाल करने का पूरा प्रयास करेंगे। सचिव अर्पिता अग्रवाल ने कहा मदर्स डे पर अधिकतर लोग अपनी जननी माता के साथ समय बिताना पसंद करते है पर आयुष फाउंडेशन धनबाद ने अपनी जगत जननी के साथ और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए आज एक छोटा सा प्रयास किया । हमारा पहला प्यार हमारी मातृभूमि की तरफ़ है । पौधारोपण कार्यक्रम में चुनाव आइकन स्वेता किन्नर जी सह ,संस्था सचिव अर्पिता अग्रवाल, उपाध्यक्ष गणेश शर्मा,ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजाता रंजन ,कमल गोराई ,गोविंद मिश्रा ,सुषमा प्रसाद ,ललिता सिंह ,रवि शेखर, सुजीत जी , आलोक गुप्ता आदि मौजूद थे।
.jpg)



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments