Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारत विकास परिषद धनबाद मुख्य शाखा के सत्र 2024 - 25 के अध्यक्ष बने सोमनाथ प्रूथी, हिंदू सभ्यता, देश हित, सनातन धर्म के लिए कार्य करने का लिया संकल्प



धनबाद। भारत विकास परिषद,  धनबाद मुख्य शाखा के सत्र 2024 - 25 के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह, होटल कावेरी, बैंक मोड़ में संपन्न हुआ ।सबसे पहले पूर्व अध्यक्ष  संजय जैन एवं पूर्व सचिव  किशन गोयल ने पिछले साल किए हुए कार्यों का संक्षिप्त विवरण दिया। प्रांत से निर्धारित वरिष्ठ सदस्य  योगेंद्र तुलस्यान ने सत्र 2024 -25 के लिए सभी सदस्यों को पुनः सदस्यता का संकल्प दिलवाया। उसके उपरांत सभी चयनित सदस्यों को शपथ दिलाई। नव निर्वाचित सदस्य: अध्यक्ष सोमनाथ प्रूथी, कार्याध्यक्ष किशन गोयल,  उपाध्यक्ष सुदीप चक्रवर्ती,  सचिव पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष पवित्र तुलस्यान ने शपथ ली। इस अवसर पर अध्यक्ष  सोमनाथ प्रूथी एवम उनकी गठित समिति ने सबसे पहले सभी पुराने अधिकारियों को जिन्होंने इस शाखा को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, का तहे दिल से धन्यवाद किया और आने वाले वर्ष में भारत विकास परिषद द्वारा विधिवत रूप से जो कार्य होते हैं उसको करने का संकल्प लिया। हिंदू सभ्यता,  देश हित,  सनातन धर्म एवं आज की परिस्थिति को देखते हुए जो भी सेवा के कार्य होंगे उन्हें पूर्ण करने का प्रयास करेंगे।सचिव  पंकज कुमार ने सभी सदस्यों से सुझाव मांगे जिसे भी पूर्ण करने का यथासंभव प्रयास किया जाएगा। कोषाध्यक्ष  पवित्र तुलस्यान  ने हर सभा में आय व्यय का विवरण देने की नई परिपाटी शुरू की।इस अवसर पर नवनिर्मित समिति ने वरिष्ठ सदस्यों : श्री योगेंद्र तुलस्यान,  श्रीमती अरुणा भगानिया,  श्री संजय जैन,  श्री दीपक रुइया,  श्री परेश ठक्कर को विशेष रूप से सम्मानित किया। 

इस अवसर पर राजेश रिटोलिया,  सुरेश मित्तल, चेतन तुलस्यान,  श्री संजय अग्रवाल, लक्ष्मण कानोरिया,   आर के सूद, श्री एम के सिंह,  श्रीमती निर्मला तुलस्यान,  श्रीमती हेमा प्रूथी, श्रीमती साधना सूद,  श्रीमती कुमुदिनी ठक्कर,  श्रीमती रेणु केडिया, श्रीमती सुधा रुइया,  श्रीमती संगीता गोयल,  श्रीमती रंजना कानोरिया,  श्रीमती अनीता सिंह आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments