धनबाद। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव ‘रेमल’ चक्रवात में तब्दील हो चुका है. इसका असर पश्चिम बंगाल और उसके पड़ोसी राज्यों पर भी पड़ेगा. झारखंड में भी ‘रेमल’ का असर देखने को मिलेगा. हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पूरे झारखंड में इसका असर नहीं रहेगा.
कोलकाता हवाई अड्डे पर 21 घंटे के लिए उड़ानें निलंबित
‘रेमल’ चक्रवात के समुद्र तट से टकराने के बाद तेज हवाएं चलने और भारी बारिश का अनुमान है. इसलिए पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है. दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ानों का परिचालन निलंबित किया गया है.



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments