Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पत्नी को लाने ससुराल गए पति ने केंदुआडीह थाना प्रभारी पर अमानवीय व्यवहार एवं थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया

 


धनबाद। राजगंज थाना क्षेत्र के राजगंज बस्ती के रहने वाले अमित कुमार दास उम्र 27 पिता मणिलाला दास के साथ अपनी पत्नी जया कुमारी और बेटी को लाने के लिए केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोघर बस्ती दास टोला ससुराल गया था। पति अमित कुमार दास ने घटना की जगह जानकारी देते हुए बताया कि मैं अपने पत्नी से घर चलने की बात कर ही रहा था तभी मेरा बड़ा ससुर के बेटा राजन दास,पिता दिनेश दास और दो तीन लड़कों के साथ मेरा ससुर रूपलाल दास आनन्द दास अचानक हम बाप बेटे के साथ मारपीट करने लगा। मैं और अपने पिता को जान बचाने के लिए 100 नंबर पर घटना की सूचना दी, घटना का सूचना मिलते ही मौके पर केंदुआडीह थाना पुलिस दल बल के साथ पहुंची और हम बाप बेटे को केंदुआडीह थाना ले जाया गया। केंदुआडीह थाना प्रभारी ने हम बाप बेटो को  न्याय दिलाने की जगह म अमाननीय सलूक किया और मुझे बेरहमी से पीटा और  बॉन्ड लिखवा कर मुझे और मेरे पिता को छोड़ दिया । जिसके बाद मेरा तबीयत बिगड़ा गया,मेरे परिजनों ने मुझे धनबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मैं धनबाद एसएसपी से यह मांगा करता हूं की मुझे न्याय दिलाने की कृपा करें।






Post a Comment

0 Comments