Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्ट्रांग रूम - चैम्बर प्रतिनिधियों ने मांगी, वैकल्पिक रास्ते से व्यापार करने की अनुमति

 



धनबाद : बरवाअड्डा बाजार समिति में स्ट्रांग रूम बनाये जाने से पिछले चार दिनों से व्यापारियों का व्यापार ठप है। सड़कों पर 50 से ज्यादा माल वाहक गाड़ियां खड़ी हैं। जिले में खाद्यान की किल्ल्त की आशंका को देखते हुए बरवाअड्डा बाजार समिति चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने जिला प्रशासन से वैकल्पिक रास्ते से व्यापार करने की अनुमति दिए जाने की मांग की है। चैम्बर के इस मांग पर आज अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक ने चैम्बर द्वारा सुझाये वैकल्पिक रास्ते का निरीक्षण किया। चैम्बर अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि फल मंडी से वैकल्पिक मार्ग निकाला जा सकता है जहां से मालवाहक गाड़ियों का आवागमन हो सकेगा तथा व्यापार भी सुचारु तरीके से चल सकेगा।





Post a Comment

0 Comments