Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रोहणी परब बंगालियों के लिए बहुत शुभ होता है,जो लोग पहले बीज नहीं बो सके हैं वे इस शुभ दिन पर बीज बो सकते हैं: रीना मंडल


Dhanabd। राढ़ सभ्यता राढ़ अंचल के रहने वाले बंगालियों की सभ्यता है। राढ़ सभ्यता फलने फूलने का मूल आधार बांग्ला भाषा है। बंगालियों का 12 महीने में 13 पर्व होता है उन्हें में से एक परब है रोहणी परब। हर वर्ष ज्येष्ठ माह के 13वें दिन यहां के लोग विभिन्न अनुष्ठानों के माध्यम से भूमि में बीज बोने का परंपरा को निभाते है। रहणी एक स्थानीय उच्चारण है लेकिन इसका मूल शब्द रोहिणी है जो एक तारामंडल का नाम है। कृषि कार्य में नक्षत्र, तिथियों का प्रभाव माना जाता है। पहला माघ राढ़ क्षेत्र के कृषि वर्ष का प्रतीक है। अक्षय तृतीया के दिन "बीच-पून्हा" की रस्म शुरू की जाती है और रहणी के दिन से बीज क्यारी बनाने का काम पूर्णतः प्रारम्भ हो जाता है। यह दिन बहुत ही शुभ, पवित्र दिन माना जाता है। जो लोग पहले बीज नहीं बो सके वे इस शुभ दिन पर बीज बो सकते हैं। इस दिन हमारे यहां के लोग विशेष अनुष्ठान करते हैं। सुबह से ही घरों और आंगन को गोबर से लीपा जाता है। घर के सामने गोबर के पानी से गोंडी काटी जाती है। ऐसा माना जाता है इसके परिणामस्वरूप  शाप खोप दुष्ट देवता गलियों में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। घर की लड़कियाँ स्नान करके गीले कपड़ों में जमीन से बांस की झुड़ी में मिट्टी इकट्ठा करती हैं। इसे रहणी मिट्टी कहा जाता है। इस मिट्टी को लाते समय बात नहीं किया जाता है। घर के छोटे बच्चे जो साथ में जाते हैं वह ताल पत्ता के एक विशेष प्रकार का बंसी बनाते हैं जो साथ में बाजा बजा कर आते हैं। यह मिट्टी बहुत पवित्र मानी जाती है। इस मिट्टी को घर के तुलसी मंच पर लाकर रखा जाता है। यह मिट्टी घर के प्रत्येक दरवाजे पर दिया जाता है। साथ में सेवड़ा गाछ का डाली भी दरवाजा पर गूंजा जाता है। यह मिट्टी धान के बीज बोने के लिए भी दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि बीज क्यारी में मकड़ी का प्रकोप कम होगा। इस दिन ग्रामीण देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। कबूतर आदि की बलि दी जाती है।रहणी उत्सव का एक और बहुत ही आनंददायक पहलू जो ध्यान देने योग्य है वह है बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल। रोहिणी एक तारामंडल है इसके प्रभाव से बारिश होती है। किसान इस विश्वास के साथ पूजा के साथ साथ  नाना प्रकार समारोह भी करते हैं ताकि खेती अच्छी हो।



Post a Comment

0 Comments