धनबाद। जिले मे लगातार गर्मी में बढ़ते तापमान से लोगो का जीना मुहाल पड़ा हुआ है दिन के वक्त को मानो आग के अंगारे जमीन पर आसमान से बरस रहे हो। तापमान ने भी 43 डिग्री के आकड़ा को पार कर पिछले कई सालों के गर्मी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है... ऐसे में धनबाद के कई हॉस्टल में रहने वाली बाहर शहर से आकर अपनी शिक्षा को पूरा करने वाली छात्राओं को भी काफी इस गर्मी से परेशानी झेलना पड़ रहा है। धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी जय माता दी गर्ल्स हॉस्टल में पढ़ने वाली छात्राओं का कहना है कि इस प्रचंड गर्मी के कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। बिजली न के बराबर रहता है और पानी की समस्या भी लगातार बनी हुई है। ऐसे में सही समय पर पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है कई छात्राओं का तबीयत खराब इस गर्मी के कारण अक्सर होते रहता है ऐसे में किस तरह से इस गर्मी से बचाव किया जा सके और खुद को सुरक्षित रखा जा सके इस पर कुछ भी समाधान अब तक निकल कर सामने नहीं आ रहा क्योंकि बिजली लगातार बाधित रहने के कारण पूरी पढ़ाई ठप हो चुकी है अपने सर पर पानी डालकर कैसे भी छात्र यहां रह रही हैं और उन्हें काफी परेशानी झेलना पड़ रहा है जिसको लेकर छात्राओं ने आग्रह किया है कि जल्द इन सभी समस्याओं का निवारण हो.. और वहीं छात्राओं ने इस गर्मी से बचाव हेतु सभी से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए जाएं जिससे हमारा पर्यावरण हरियालियों से भरा हो और हमें इस जैसे प्रचंड गर्मी से राहत मिले।
बिजली की लचर व्यवस्था के कारण व्यापारियों में भारी आक्रोश है, धनबाद डिस्ट्रिक्ट डीलर एसोसिएशन के सचिव व बैंक मोड़ चैंबर के संरक्षक प्रभात सुरोलिया ने कहा है की इस भीषण गर्मी मे बिजली विभाग बिजली नही दे कर जले पर नामक छिड़क रहा है न दिन मे व्यापार करने मे चैन है न रात मे घर मे चैन से रह पाते है लोगों को दोहरी मार पड़ रही है। व्यापार प्रभावित तो हो ही रहा है लोग बीमार पड़ रहे है जल्द से जल्द बिजली मे सुधार नही हुआ तो धनबाद मे लोग अपने हक के लिए सड़को पर उतरेंगे और कोई भी अप्रिय घटना होगी तो बिजली विभाग और जिला प्रशासन दोषी होंगे।

.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments