Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद क्लब के 30 जून को होने वाले चुनाव के लिए वरीय उपाध्यक्ष के लिए चेतन प्रकाश गोयनका और दीपक कनौरिया ने दावेदारी की, उपाध्यक्ष के लिए दीपक रुईया, नीतीश शाहाबादी, सचिव पद में बसंत हेलीवाल व प्रणेय कुमार पूर्वे मैदान में हैं



धनबाद। धनबाद क्लब में 29 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सोमवार को स्क्रूटनी की गई, जहां कार्यकरिणी सदस्य के पद में खड़े डॉ. राकेश इंदर सिंह का नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया गया। मंगलवार को नाम वापस की तिथि है। चुनाव आगामी 30 को होनेवाला है। बता दें कि छह पदों पर कुल 30 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।

वरीय उपाध्यक्ष के लिए चेतन प्रकाश गोयनका और दीपक कनौरिया ने दावेदारी की है। उपाध्यक्ष पद पर दीपक रुईया, नीतीश शाहाबादी, सचिव पद में बसंत हेलीवाल व प्रणेय कुमार पूर्वे मैदान में हैं। इसी तरह सह सचिव में तीन लोग मैदान में हैं। इनमें अनूप कथुरिया, बरनाली गुप्ता व जितेंद्र  गुटगुटिया शामिल हैं। कोषाध्यक्ष पद में अभिषेक गुप्ता, मनोज खेमका रेस में हैं। कार्यकारिणी सदस्य में अमित कुमार सिन्हा, रित्विक अग्रवाल, शंभू अग्रवाल, सुशांत टंडन, वैभव अग्रवाल, विकास कुमार अग्रवाल व वरुण गोधा चुनाव मैदान में हैं। इनमें पांच लोग ही सदस्य चुने जाएंगे। स्क्रूटनी कमेटी के डॉ. अबीर चक्रवर्ती, लाभ कामरा व विवेक गुटगुटिया ने डॉ. राकेश सिंह इंदर का फॉर्म गलत पाया। इसके बाद उनका नामांकन रद्द दिया गया। 

बता दें कि धनबाद डीसी क्लब के पदेन अध्यक्ष होते हैं। क्लब का नियम है कि जो जितेंगे, वह एक बार से अधिक उसी पद पर चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। अगर लड़ते हैं तो वे अगले तीन साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। इसी कारण पुरानी कमेटी के कई पदाधिकारी इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वहीं कुछ लोग लड़ रहे है तो दूसरे पद पर। क्लब के वर्तमान सचिव संजीव ब्योत्रा का कहना है कि चुनाव के दिन ही सुबह में एजीएम होगी। इसके बाद चुनाव आरंभ होगा। देर रात तक जीतने वाले प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।




Post a Comment

0 Comments