धनबाद:रोटी बैंक यूथ क्लब के द्वारा धनबाद एसएनएमसीएच हॉस्पिटल में रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं ब्लड बैंक के सभी 28 कर्मचारियों को आज धनबाद के विधायक राज सिन्हा के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।संस्था के अध्यक्ष रवि शेखर ने बताया कि ब्लड बैंक में जितने भी कर्मचारी काम कर रहे हैं उनका लोगों को बचाने में बहुत बड़ा योगदान है 24 घंटा ब्लड बैंक में काम करते हैं और बहुत बार ऐसा भी देखा गया है कि अगर कोई भी जरूरतमंद लोग आते हैं और उनका ब्लड नहीं मिल पाता है वहां के कर्मचारी खुद डोनेट करके उन्हें ब्लड देते हैं, विधायक राज सिंह ने बताया कि यह बहुत बड़ी बात है ब्लड बैंक के कर्मचारियों को रोटी बैंक संस्था के द्वारा इन्हें सम्मानित किया गया। ब्लड डोनेट करने वाले को तो सभी करते हैं लेकिन इनका मनोबल बढ़ाने के लिए आप लोग का यह कार्य बहुत ही सराहनीय है। एसएनएमसीएच के डॉ वी.के पांडे,डॉ मृत्युंजय, डॉ आशुतोष कुमार जी उपस्थित थे कार्यक्रम को सफल बनाने में भूली ब्लड डोनर ग्रुप के रवि सिंह जी का सहयोग रह,रोटी बैंक यूथ क्लब के सभी सदस्य मुख्य रूप से योगदान रहा।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments