Dhanbad। दामोदर बचाओ आंदोलन के संयोजक अरुण राय ने बताया कि 16 जून को धनबाद जिला में छः (6 )स्थान पर दामोदर नदी के तट एवं उसके सहायक नदी कतरी नदी एवं खुदिया नदी में दामोदर महोत्सव मनाया जाएगा। श्री राय ने बताया कि 16 जून को गंगा दशहरा है, गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी पृथ्वी पर अवतरित हुई थी ।इसी अवसर पर झारखंड की गंगा एवं झारखंड की जीवन रेखा कहीं जाने वाली दामोदर नदी को प्रदूषण मुक्त करने, स्वच्छ एवं निर्मल बनाने हेतु दामोदर के उद्गम स्थल चूल्हा पानी (लातेहार) से लेकर झारखंड के अंतिम छोर पंचेत (धनबाद )तक 22 स्थानों पर दामोदर महोत्सव 16 जून गंगा दशहरा के दिन मनाया जाएगा। इस अवसर पर दामोदर नदी का पूजन ,आरती एवं विचार गोष्ठियों का आयोजन की जाएगी, साथ ही साथ दामोदर नदी के तट पर वृक्षारोपण कर दामोदर नदी को प्रदूषण मुक्त,स्वच्छ एवं निर्मल बनाने हेतु संकल्प भी लिया जाएगा।दामोदर महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कमेटीयां भी गठित की गई जो इस प्रकार है।
पंचेत, मैथन, निरसा के प्रभारी-समाजसेवी
कृष्ण लाल रुंगटा को बनाया गया।
पंचेत के संयोजक -जय राम साव, बप्पा मैत्रो।
मैथन के संयोजक -कल्याण सिंह,अमर साव एवं त्रिलोचन जी
निरसा(खुदिया नदी)के संयोजक -सुदामा कुमार रवि एवं कुणाल राय।
सिंदरी के प्रभारी-मुकेश सिंह
सिंदरी के संयोजक -प्रभाष अग्रवाल एवं अशोक सिंह
सुदामडीह के प्रभारी -सुनिल कु उरांव
सुदाम डीह के संयोजक -पप्पू पंडित।
कतरास(कतरी नदी) के प्रभारी -उदय सिंह।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments