धनबाद : धनबाद में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली भी दग़ा दे रहा है। लोग अनियमित बिजली आपूर्ति से खासे परेशान है। बिजली की समस्या के समाधान को लेकर कई संगठनों व मोहल्ले वासियों का ताँता जीएम ऑफिस पर लग रहा है।अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या लेकर आज भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष रमा सिन्हा दर्जनों महिलाओं के साथ JBVNL के महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा से मिलने पहुंची। जीएम को अवगत कराया कि जिले में 24 घंटे में मात्र बमुश्किल 8 से 10 घंटे ही लोगों को बिजली मिल रही है। बीबीमकेयू में पिछले दो दिनों तक बिजली ठप रही.11 जून की शाम को बिजली बहाल हुई। बिजली के आभाव में कई उद्योग बंद पड़ गए हैं। यही हाल रहा तो यहां के उद्योगपति पलायन को मजबूर होना पड़ेगा।दूसरी ओर सरायढेला आनंदनगर के वासी जर्जर तार बदलने तथा ट्रांसफरमर की क्षमता बढ़ाने की मांग को लेकर बिजली जीएम से मिले। जीएम को बताया गया कि आनंदनगर में मकानों की संख्या बढ़ने के साथ ट्रांसफर्मर की क्षमता नही बढ़ाये जाने से लोग वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं।
बहरहाल, बिजली की समस्या लेकर पहुंचे लोगों को JBVNL के महाप्रबंधक ने अश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समस्या का जल्द से जल्द समाधान कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया अप्रत्याशीत गर्मी पड़ी है जिसके कारण ग्रिड में खराबी के कारण समस्याएं आ रही है जैसे - जैसे समस्याएं आ रही है उसका निष्पादन त्वरित गति से की जा रही है।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments