Dhanbad। आज विश्व रक्तदाता दिवस पर कम्प्यूटर एसोसिएशन ऑफ धनबाद द्वारा उर्मिला टावर बैंक मोड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एसएनएमएमसीएच ब्लड बैंक द्वारा कुल 60 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस शिविर में 15 युवा लड़कों और 3 युवा लड़कियों ने पहली बार दान दिया। रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए धनबाद विधायक राज सिन्हा उपस्थित थे। शिविर को सफल बनाने में चंद्र शेखर अग्रवाल, विशाल कुमार, संतोष कुमार, अभय कुमार, उदय ठाकुर और श्री समर रॉय के साथ -साथ सभी रक्तदाताओं और कंप्यूटर एसोसिएशन ऑफ धनबाद के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments