Dhanbad। बांग्ला भाषी उन्नयन समिति द्वारा पूर्व सांसद मार्क्सवादी चिंतक कॉम . ए .के . राय की 90 वीं जन्म जयंती रघुनाथ राय की अध्यक्षता में लिंडसे क्लब, धनबाद में मनाई गई। उक्त जन्म दिवस के कार्यक्रम कार्यक्रम में मंचासिन में भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. काशी नाथ चटर्जी , राष्ट्रीय कार्यकारिणी रवि सिंह , बगला भाषा उन्नयन समिति के संस्थापक अध्यक्ष बेंगू ठाकुर व झारखंड राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री रेखा मंडल मौजूद थे । इस अवसर पर संचालन ज्ञान विज्ञान समिति के सचिव भोला नाथ राम द्वारा किया गया । सर्व प्रथम राय साहब के जन्म दिवस पर तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. काशी नाथ चटर्जी कहा कि ए .के. राय का जन्म 15 जून 1935 पश्चिम बंगाल में हुई थी। उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय से रासायनिक अभियंत्रण विभाग में स्वर्ण पदक हासिल किया इसके उपरांत साल 1962 में सिंदरी खाद कारखाना में योगदान दिया था। संस्थापक बेंगू ठाकुर ने कहा की स्वर्गीय ए .के .राय अपने कार्यकाल के दौरान ही मजदूर आंदोलन में भाग लिए और एक शोषण मुक्त समाज निर्माण का नीव रखा सिंदरी की जनता का अपार समर्थन ने उन्हे 3 बार बिहार विधानसभा भेजा और 1977 साल से जेल में रहते हुए भी सांसद निर्वाचित हुए। उसके पश्चात और दो बार धनबाद के सांसद बने। झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन में स्वर्गीय ए. के. राय ने संस्थापक का अहम भूमिका निभाया। स्वर्गीय ए .के .राय की महानता इस तथ्य से उजागर होता है की वही पहला व्यक्ति हैं जिन्होंने अपना विधायक और सांसद का पेंशन राष्ट्रपति राहत कोष में समर्पित किया।
इस अवसर पर पार्थ सेन गुप्ता , अशोक पाल , मधेश्वर नाथ भगत , मैत्री गुप्ता , विकाश गुप्ता , शिवू चक्रवर्ती आदि साथी मौजूद थे ।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments