Hot Posts

6/recent/ticker-posts

यूनियन क्लब की पांच कार्यकारिणी सदस्यों के लिए रविवार को चुनाव हुआ,अमितेश सहाय ग्रुप के चेतन कुमार तुलस्यान, जयदीप कुमार मुखर्जी, मनोज कुमार भोजगढ़िया, नरेंद्र कुमार शर्मा व संजय कथुरिया विजेता रहे

 


Dhanbad :  यूनियन क्लब की पांच कार्यकारिणी के लिए रविवार को चुनाव हुआ। इस पद के लिए सात दावेदारों के बीच घमासान हुआ| अमितेश सहाय  ग्रुप के चेतन कुमार तुलस्यान, जयदीप कुमार मुखर्जी, मनोज कुमार भोजगढ़िया, नरेंद्र कुमार शर्मा व संजय कथुरिया विजेता रहे। कुल 179 वोटरों ने मत डाला| चुनाव पदाधिकारी प्रवीण कृष्णा व सरोज कुमार सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव पदाधिकारी ने बताया की कार्यकारी अध्यक्ष पद पर अजीत गुटगुटिया, उपाध्यक्ष पद पर असीत कुमार सहाय, सचिव पद पर चरणप्रीत सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर राहुल नारंग व संयुक्त सचिव पद पर मनीष अग्रवाल के सिंगल उम्मीदवारी होने के कारण अमितेष सहाय के ग्रुप के सभी निर्विरोध हो चुके थे। कार्यकारिणी के पांच पद के लिए सात लोगों ने दावेदारी की थी। इसके पूर्व आम सभा हुई। कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सिन्हा ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। रितेश शर्मा ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आम सभा की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष अमितेश सहाय ने की।आम सभा में क्लब के काफी मेंबर उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments