Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्राथमिक विद्यालय में क्षेत्रीय भाषा बांग्ला के अनुशंसित मास्टर/ माचेत की संख्या निर्धारण में गड़बड़ी करने को लेकर झारखंड बंगला भाषी उन्नयन समिति द्वारा उपायुक्त महोदया को मांग पत्र सोंपा गया

 


धनबाद। धनबाद जिला के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में क्षेत्रीय भाषा बांग्ला के अनुशंसित मास्टर/ माचेत की संख्या निर्धारित में गड़बड़ी करने एवं सर्वेक्षण में क्षेत्रीय भाषा के रूप में 26 जातियों के बच्चों के मातृभाषा बंगाल के आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ करने एवं गलत आंकड़ा प्रेषित करने के संबंध में। उपायुक्त महोदया जी से कहना है कि क्षेत्रीय एवं जनजाति भाषा का सर्वेक्षण हेतु राज्य के सभी 24 जिलों के प्राथमिक /प्राथमिक कक्षा वाले विद्यालय से क्षेत्रीय एवं जनजाति भाषा का प्रयोग करने वाले विद्यालय की संख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देश प्राप्त है एवं तदनरूप क्षेत्रीय भाषा के मास्टर की संख्या भी निर्धारित करना है। महाशया क्षेत्रीय भाषा बांग्ला के अनुशंसित मास्टर/ माचेत की संख्या निर्धारण में अत्यंत गड़बड़ी किया गया है। पूरे धनबाद जिला में लगभग 500 से अधिक विद्यालयों द्वारा बांग्ला भाषा क्षेत्रीय भाषा के रूप में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा सर्वेक्षण रिपोर्ट में भेजा गया है। परंतु बांग्ला भाषा के अनुसंक्षित मास्टर की संख्या मात्र 84 है जहां खोरठा भाषा के अनुसंक्षित मास्टर की संख्या 5145 है। महाशया यह बांग्ला भाषा को खत्म करने की एक साज़िश है। इतने सारे विद्यालयों द्वारा बांग्ला भाषा का रिपोर्ट भेजने के बावजूद बांग्ला भाषा अनुसंक्षित मास्टर/ माचेत की संख्या मात्र 84 है । ऐसा प्रतीत होता है कि खोरठा भाषा एवं बांग्ला भाषा के मास्टरों की संख्या निर्धारित में समान मापदंड का उपयोग नहीं किया गया है। महाशया धनबाद जिला के सभी प्रखंडों के गांव वालों की ओर से ऐसी सूचनाएं आ रही है कि विद्यालयों का क्षेत्रीय भाषा के रूप में जबरन 26 जातियों की मातृभाषा बंगाल के स्थान पर खोरठा भाषा दर्ज किया गया है। उदाहरण स्वरूप कलियासोल प्रखंड के मध्य विद्यालय कलियासोल में एक भी खोरठा भाषा विद्यार्थी नहीं है। परंतु वहां के क्षेत्रीय भाषा के रूप में बांग्ला भाषा के साथ-साथ खोरठा भाषा को भी दिया गया ऐसे अनेक उदाहरण मिलेंगे जहां गड़बड़ी किया गया है। महाशया बांग्ला भाषा के आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ करने की इस प्रकार की कृत्य से मातृभाषा में शिक्षा दिए जाने के सरकार के महत्वाकांक्षी योजना पर प्रतिकूल असर पड़ेगा एवं बच्चों के सीखने की प्रतिफल पर प्रतिकूल असर पड़ेगा जिससे बच्चे बीच में ही पढ़ाई छोड़ देंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप भी प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में दिए जाने का प्रावधान किया गया है तथा यह सर्वेविविध है की मातृभाषा में प्राथमिक शिक्षा देने से विद्यार्थियों की सीखने की प्रतिक्रिया सहज हो जाती है। संविधान के अनुच्छेद 350A तहत मातृभाषा में शिक्षा का प्रावधान भी है। इसकी जांच करके सही आंकड़ा प्राप्त की जाए एवं बांग्ला के अनुशंसित मास्टर/ माचेत की संख्या निर्धारण सही से किया जाए एवं जिस स्तर से भी गड़बड़ी हुआ है उन्हें चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जाए। मौके पर वेंगू ठाकुर जी, रीना मंडल जी, आशीष मंडल, पार्थो सेनगुप्ता, मनोज मंडल ,रघुनाथ राय ,दुबई दत्ता ,सुमंतो मुखर्जी ,अभिषेक मंडल उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments