Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद रे टॉकिंज में दिखा जादूगर शंकर सम्राट का माया जाल,विधायक राज सिन्हा ने किया उद्धघाटन

   



 धनबाद: रे टॉकिंज सिनेमा हॉल में जादूगर शंकर सम्राट ने अपना पहला शो का शुभारम्भ किया। शो के उद्धघाटन धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने किये। जादूगर शंकर सम्राट का जादू देखने के लिए लोगों कि लम्बी लाइन लगी थी भीड़ में काफी संख्या में महिलाये बच्चे बूढ़े नौजवान शामिल थे। शो के उद्धघाटन पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि धनबाद का यह सौभाग्य है जो जादूगर शंकर सम्राट ने वर्षो बाद अपने जादू का शो यहाँ कर रहे है, इसलिए धनबाद कि धरती पर सबसे पहले जादूगर शंकर सम्राट एवं उनकी पूरी टीम का स्वागत करते है। जादू का खेल अब कम हो गया है लोग अब मोबाइल में ही सब देख लेते है ऐसे में उन्होंने बड़े हिम्मत का काम किया है मै धनबाद कि जनता से अपील करता हुँ कि वे आकर जादू का शो जरूर देंखे, जादूगर शंकर सम्राट ने एक से एक जादू दिखाया जिससे एकाग्रता मिलती है। और अपने काम को सही समय पर करने कि सीख मिलती है। वहीं जादूगर शंकर सम्राट ने अपने शो के शुरुआत पर कहा कि 12 साल बाद धनबाद में दुबारा जादू का शो करने जा रहा हुँ यह मेरे लिए बहुत ही खुशी कि बात है मै  पुनःइस बार  आप सबों के लिए एक  से एक हैरत अंगेज जादू दिखाऊंगा।

👦


Post a Comment

0 Comments