धनबाद। 24 से 26 जुलाई 2026 तक खंडोली में आयोजित एकल अभियान का त्रिदिवसीय P3 योजना वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में P3 झारखंड एवं बिहार के लगभग 100 सेवावर्ती कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक एवं सेवा कार्यों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन सत्र वनबंधु परिषद धनबाद चैप्टर के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, श्री रोहित प्रसाद एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. ललन शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर वनबंधु परिषद धनबाद चैप्टर की ओर से सभी प्रशिक्षार्थी कार्यकर्ताओं को उपयोगी बैग भेंट किए गए। कार्यक्रम के अंत में वनबंधु परिषद धनबाद चैप्टर के सौजन्य से खंडोली परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया गया।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments