Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद क्रिकेट संघ ने अनवर सिद्दिकी को सहायक सचिव नियुक्त किया



धनबाद। धनबाद क्रिकेट संघ ने अनवर सिद्दिकी को सहायक सचिव नियुक्त किया है। संघ के महासचिव बिनय कुमार सिंह ने बताया कि उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें सहायक सचिव के लिए मनोनीत किया गया है। वे कतरास जोन में क्रिकेट के समन्वय और गतिविधियों की देखरेख करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे अपने दायित्व का निर्वहन डीसीए के संविधान व नियमों के अंतर्गत पूरी ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ करेंगे। इस पद पर चुने जाने को लेकर डीसीए के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments