Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाओ जीवन बचाओ" कार्यक्रम चलाया गया



धनबाद। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र उत्क्रमित प्लस 2 उच्च विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बच्चों को पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल में "पेड़ लगाओ जीवन बचाओ" का कार्यक्रम चलाया गया। समाजसेवी रीना मंडल ने कहा हमें यह समझना चाहिए की संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है इसीलिए स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है। स्कूल की प्राचार्या मीरा सिंह जी ने कहा स्वस्थ जीवन के लिए पेड़ अहम है इसलिए पेड़ लगाना जरूरी है। मौके पर आशीष मंडल, सीताराम कुंभ्मकार, अभिषेक मंडल, सरजू प्रसाद महतो, सुधीर महतो, सुमित कुमार मंडल, अशोक गिरी ,सुरेंद्र विश्वकर्मा, एजाज अहमद उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments