Dhanbad। विश्व पर्यावरण दिवस पर बंगाली Welfare सोसायटी के सदस्यों ने जे सी मल्लिक रोड हीरापुर धनबाद में खोखन तालाब के किनारे वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति सदस्यों एवं स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। पौधों की सुरक्षा के लिए पेड़ों की उचित फेंसिंग भी कराई गई। उपस्थित सभी लोगों को वृक्षों की सुरक्षा एवं देखभाल की शपथ दिलाई गई। वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में पूर्व महापौर चन्द्र शेखर अग्रवाल, वार्ड आयुक्त प्रिय रंजन और अशोक पाल शामिल थे।हम बंगाली Welfare सोसायटी के सदस्य धनबाद के लोगों से अपील करते हैं कि पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने इलाके में अधिक से अधिक पौधे लगाएं।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments