धनबाद. युवा संघर्ष मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि धनबाद की जनता एक ओर जहां भीषण गर्मी से बेहाल है तो वहीं झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) की खराब बिजली व्यवस्था के कारण त्राहि - त्राहि कर रही है. आज गांधीनगर का क्षेत्र हो या फिर धनसार, गोधर केंदुआ,चीरागोड़ा , हीरापुर, सरायढेला आदि क्षेत्र सभी जगह अनियमित बिजली आपूर्ति हो रही है.जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए युवा संघर्ष मोर्चा अब चुप नही बैठेगी. बरसात से पहले पहले बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार नही होने पर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा.यह बातें उन्होंने बिजली की लचर व्यवस्था पर आयोजित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहीं. उन्होंने कहा बिजली विभाग बिजली सुचारु रूप से देने में बिल्कुल ही असफल साबित हो रही है जबकि उपभोक्ता समय पर बिजली का बिल का भुगतान भी कर रहे है पर उन्हें जेब ढीली करने के बाद भी बिजली निर्बाध रूप से नही मिल रही है. नया स्मार्ट मीटर भी उपभोक्ताओं के लिए जैसे लोहे के चने चबाना जैसा हो गया है. आए दिन स्मार्ट मीटर को लेकर गड़बड़ी की शिकायते मिल रही है. जर्जर पोल, तार की मरम्मती नही हो रही है.धनबाद के सांसद विधायक भी बिजली समस्या को लेकर गंभीर नही दिखाई पड़ रहे हैं. ऐसे में बिजली में सुधार की मांग को लेकर युवा संघर्ष मोर्चा अब सड़क पर उतरेगा।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments