धनबाद:सम्राट होटल धनबाद में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहां धनबाद के लगभग 50 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का आयोजन रीता सिंह और उनके पुत्र आयुष सिंह जी के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह जी के द्वारा सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया सम्राट होटल के मालिक रीता सिंह जी ने बताया कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी महिलाओं को एकजुट करके धनबाद में एक बेहतरीन कार्य हम सभी मिलकर करेंगे। पूर्णिमा सिंह जी ने बताया कि कोई भी देश यश के शिखर पर तब तक नहीं पहुंच सकता जब तक महिलाएं कंधे से कंधा मिला कर चल सके,और आज हम सभी महिलाएं मिलकर समाज में अपना योगदान दे।
सभी के लिए सम्राट होटल के सौजन्य से भोजन और जलपान की व्यवस्था की गई,कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्राट होटल के सभी सदस्य की अहम भूमिका रही।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments