Dhanbad। आज देश भर में बकरीद पर्व मनाया जा रहा है. धनबाद में भी इस पर्व की धूम देखी जा रही है। रेलवे ग्राउंड में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी गई। जहां पर हजारों की संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे।ईदगाह और मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। सभी लोगों ने नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दीं। बकरीद की नमाज अदा करने पहुंचे समाजसेवी सोहराब खान ने बताया कि मुल्क की खुशहाली, तरक्की, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई है। बकरीद जिसे ईद-उल-अज़हा भी कहा जाता है यह हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments