Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिला आर्य समाज के सचिव चुने गए अखिलेश कुमार गुप्ता


धनबाद | झारखंड आर्य प्रतितिधि सभा धनबाद जिला की बैठक पुराना बाजार डीएवी स्कूल सभागार में हुई। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती आर्य समाज के संस्थापक थे। सभा प्रधान उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कुछ पूर्व सदस्य आर्य समाज को धनबाद में सक्रिय नहीं होना देना चाहते। उनके मनसूबे कामयाब नहीं होंगे। सर्वसम्मति से जिला आर्य समाज के सचिव अखिलेश कुमार गुप्ता चुने गए। झारखंड कांग्रेस के सचिव वैभव सिन्हा, दुखन राय, रामजी भगत, बालिकका उच्चविद्यालय की प्रधानाध्यापिकका पुष्पा राय, रेनु देवी, उषा गुप्ता, सतपाल सिंह ब्रोका, कुमार राजीव रंजन, साधवेंद्र प्रताप यादव, वृंदानंदन यादव, विशाल गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, मनोज आदि मौजूद थे। आर्य प्रतिनिधि सभा झारखंड के सभा प्रधान आर्य भरत भूषण त्रिपाठी ने कहा कि कुछ लोग नियमविरुद्ध संगठन चला रहे हैं। ऐसी स्थिति के कारण आर्य समाज धनबाद एवं पुराना बाजार डीएवी स्कूल में शैक्षणिक व व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। आर्य प्रतिनिधि सभा झारखंड के प्रधान की हैसियत से पूर्णचंद और अन्य द्वारा जारी सभी अवैधानिक आदेश रद्द रहेंगे। आर्य समाज धनबाद के सभी पदाधिकारी व सदस्य पूर्व की भांति दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। आर्यसमाज धनबाद के वर्तमान पदाधिकारी प्रधान भारत भूषण त्रिपाठी, कार्यकारी प्रधान इन्द्रदेव शास्त्री, मंत्री चन्द्रशेखर प्रसाद और कोषाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव हैं।

Post a Comment

0 Comments