Dhanbad : गरीबों को मिलने वाले राशन को जन वितरण प्रणाली के दुकानदार डकार जा रहे हैं. ताजा मामला धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र के बेनागढ़िया में देखने को मिला. जहां के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बताया कि पिछले कई महीनो से उन्हें राशन नहीं दी गई. जिसकी शिकायत उच्च अधिकारी को भी की गई. लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई. साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जन वितरण प्रणाली के दुकानदार महीने में सिर्फ एक बार ही राशन का वितरण करते है. जिस कारण वह राशन का उठाव नहीं कर पाते हैं. इसके बाद राशन को देने से मना कर दिया जाता है. ऐसे में कई बार उच्च अधिकारियों के पास शिकायत की लेकिन इसका कुछ असर नहीं हुआ.



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments