Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रिकवरी एजेंट के घर से मिला भारी मात्रा में जिन्दा कारतूस, पुछताछ में राहुल ने रिकवरी एजेंट उपेन्द्र सिंह का नाम बतलाया जिसकी कुछ दिन पुर्व ही हत्या हो चुकी है



धनबाद। सरायढेला थाना क्षेत्र के अनन्या अपार्टमैंट में रहने वाले रिकवरी एजेंट राहुल कुमार सिंह के घर से भारी मात्रा में जिन्दा कारतुस की बरामदगी की गयी हैं ।मामले की जानकारी देते हुए धनबाद सीटी एसपी अजीत कुमार ने मिडिया को बतलाया की दिनांक 19 जून को स्वाती कुमारी नाम की महिला ने सरायढेला थाना में आवेदन देकर अपने पति राहुल कुमार पर मारपीट कर गहने चोरी करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था स्वाती की निशानदेही पर जब सरायढेला की पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो उसके पति राहुल के अलमीरा से 80 जिन्दा कारतुस मिला जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया पुलिसिया पुछताछ में राहुल ने रिकवरी एजेंट उपेन्द्र सिंह का नाम बतलाया जिसकी कुछ दिन पुर्व ही हत्या हो चुकी है । हलांकि मामले में पुलिस अभी पड़े गये अभियुक्त से पुछताछ कर रही है ।





Post a Comment

0 Comments