Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दी आर्ट ऑफ लिविंग संस्था धनबाद के विभिन्न संस्थानों मे योग, प्राणायाम करवाएगी

 


धनबाद। आर्ट ऑफ लिविंग ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन धनबाद मीडिया प्रभारी मयंक सिंह ने बताया कि १०वी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दी आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान को धनबाद के विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों ने योग, प्राणायाम और ध्यान अभ्यास के लिए निमंत्रण दिया है। आज मंडल कारा धनबाद मे डाक्टर राम नारायण और संदीप कौशल ने 60 कारावास बंदियों को योगाभ्यास करवाया वहीं कल ४०० लोगो को करवाने कि व्यवस्था की गई है। वही प्रशिक्षिका सोनी कुमारी ने सिटी लाइव मीडिया हाउस के सभी मीडियाकर्मी व चंचनी कालानी स्थित नई दिशा वूमेन ऑर्गेनाइजेशन में वॉलंटियर जूही महतो के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकाल को कराया। आर्ट ऑफ़ लिविंग प्रशिक्षक व वोलेंटियर्स कल बीबीएमके यूनिवर्सिटी, वाहिनी रेलवे सुरक्षा विशेष बल धनबाद, पीवीआर इनॉक्स, बीसीसीसीएल मुनीडीह, एसबीआई, आयकर विभाग, कार्मेल स्कूल इत्यादि मे योग करवाएंगे।




Post a Comment

0 Comments