धनबाद। बरवाअड्डा बड़ा जमुआ सिंबायोसिस किड्स स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विद्यालय में कार्यक्रमों की धूम रही। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ योग किया। इस कार्यक्रम का आयोजन बच्चों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक आशीष कुमार मंडल पहुंचे और योग शिविर में बच्चों के साथ योग किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को योग के प्रति जागरूक करना था। बच्चों को बताया गया कि योग के माध्यम से शरीर के सामंजस्य को ठीक रखा जा सकता है। कार्यक्रम की शुरुआत ऊं व गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुई। उसके बाद योग शिक्षिका रोमा प्रसाद ने बच्चों को विभिन्न आसन व प्राणायाम के बारे में व उनसे होने वाली लाभ के बारे में बताया। विद्यालय के प्राचार्य रीना मंडल ने बच्चों को योग के बारे में विस्तार से बताया तथा योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक फायदे को गिनाया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए जीवन में योग करना अति आवश्यक है। इस कार्यक्रम में 250 बच्चों ने भाग लिया। मौजूद रहे सभी शिक्षक शिक्षिका सुनीता कुमारी ,इंदु कुमारी, लक्ष्मी मुखर्जी, दीपिका,पूजा कुमारी, रितिका कुमारी, रोशनी कुमारी, शालिनी कुमारी ,कुंदन सर, ईशानी आचार्या, खुशबू कुमारी, तापस मंडल, मिथुन मंडल।





.jpeg)
.jpeg)
0 Comments