धनबाद। गुरुवार को लोदना एरिया 10 कुजामा कोलियरी में एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग में कोयला चोरी कर रहे चोरों को पकड़ने गए सीआईएसएफ जवानों पर जानलेवा हमला करने और बचाव में फायरिंग करने के मामले में पहले सीमा विवाद को लेकर घनुआडीह और लोदना थानेदार में भिड़ंत हो गई। फिर सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामला एसएसपी और डीएसपी के पास पहुंचा। फिर एसएसपी के निर्देश पर लोदना थानेदार ने एफआईआर किया। जिसमे 6 नामजद और 120 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार बीसीसीएल लोदना क्षेत्र की कुजामा कोलियरी की एटी देवप्रभा आउटसोर्सिग की खदान में गुरुवार को कोयला चोरों ने सीआईएसएफ टीम पर हमला कर दिया था।
सीआईएसएफ इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने की लिखित शिकायत
सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर राजीव कुमार की लिखित शिकायत पर लोदना ओपी में कांड संख्या 62/24 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें 6 नामजद और 120 से अधिक अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों में बालूगद्दा बस्ती के 6 नामजद 120 से अधिक अज्ञात महिला व पुरुष शामिल हैं। सीओ राम सुमन प्रसाद ने जब घटनास्थल का निरीक्षण किया तो घनुआडीह और लोदना थानेदार के बीच सीमा विवाद को लेकर आपस में नोकझोंक हो गई थी. सीओ को बताया गया कि प्रारंभिक विवाद मांइस में पोखरिया के समीप पंप हाउस के समीप सीआईएसएफ की टीम ने दो बाइक कोयला लदा को पकड़ा था, जो लोदना क्षेत्र में है, वहीं लोदना ओपी के शैलेश सिंह ने बताया कि सीआईएसएफ के द्वारा लिखित शिकायत में पत्थरबाजी फायरिंग स्थल घनुडीह दिखाया जा रहा है. सीओ ने कहा सीमा विवाद नहीं होना चाहिए, अगर जरूरत पड़ी तो नक्शे के अनुसार अमीन से नापी करा देंगे। सिंदरी डीएसपी भूपेंद्र राउत ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. डीएसपी ने कहा कि कोई सीमा विवाद नहीं है. कोयला लदी बाइक पकड़ने के बाद सीआईएसएफ और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ था, भीड़ बेकाबू होने पर सीआईएसएफ को आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी. एसडीपीओ ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. छापेमारी की जा रही है।
गणेश, जैकी, वर्दीधारी और तथाकथित गोदी मीडिया की मिलीभगत से हो रही कोयला चोरी
बता दें कि चोरी का कोयला पकड़ाने के बाद ग्रामीणों और सीआईएसएफ में भिड़ंत हो गई. ग्रामीणों ने सीआईएसएफ पर जमकर पत्थरबाजी की थी, जिसमें 12 से अधिक जवान घायल हो गए थे. आत्मरक्षा में सीआईएसएफ ने 10 राउंड फायरिंग की थी. करीब तीन घंटे बाद लोदना और घनुडीह पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची थे। लोगों का कहना है कि कोयला चोरों का पूरा गैंग गणेश यादव के लिए काम करता है। अभी यादव गैंग का कमान घनुआडीह का जैकी संभाल रहा है। गणेश, जैकी और वर्दीधारियों के साथ साथ तथाकथित गोदी मीडिया की मिलीभगत से रोजाना लाखों की कोयला चोरी हो रही है। अजय गोदी मीडिया मैनेजर है।
गणेश यादव के कोयला चोरों को पकड़ने गए सीआईएसएफ पर हुआ था हमला
धनबाद। गणेश यादव के सैकड़ों कोयला चोर को पकड़ने गए सीआईएसएफ जवानों पर चोरों ने हमला कर दिया था। जिसमे एक दर्जन जवान घायल हो गए। बचाव में जवानों ने हवाई फायरिंग किया। सूत्रों के अनुसार एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी के लोदना एरिया 10 नंबर कुजामा कोलियरी में यादव गैंग के लोग दिनदहाड़े कोयला चोरी कर रहे थे। किसी ने इसकी सूचना सीआईएसएफ को दी। खबर पाकर सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान पहुंचे। जवानों को देख कोयला चोर भागने लगे। इस दौरान कुछ कोयला चोर पकड़े गए। जिसे छुड़ाने के लिए कई महिला और पुरुष कोयला चोर पहुंच गए। कोयला चोरों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने बचाव में लाठियां बरसाई और हवाई फायरिंग किया। घायल जवानों को इलाज कराने के बाद घनुआडीह थाना में कोयला चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर नहीं किया था।
एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने कुजामा कोलियरी का किया दौरा
18 जुलाई 2024 को लोदना क्षेत्र की कुजामा कोलियरी अंतर्गत एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग की परियोजना माइंस में कोयला चोर और सीआइएसएफ की टीम के बीच हुए भिड़ंत एवं गोलीबारी के बाद तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार एडीएम लॉ एंड आर्डर हेमा प्रसाद 19 जुलाई 2024 को क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्थिति अभी सामान्य है। किसी भी प्रकार की लॉ एंड ऑर्डर की समस्या अब नही है।मौके पर झरिया अंचलाधिकारी और संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments