Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राजेंद्र सरोवर में सावन की पहली सोमवारी को जीटा करेगा भव्य शिव महाआरती का आयोजन, शाम 5 बजे शिव तांडव और 7:30 बजे महाआरती, बनारस के आचार्य रणधीर पांडेय डेढ़ घंटे शिव महाआरती प्रस्तुत करेंगे, शिव तांडव होगा आकर्षण का केंद्र

 


धनबाद। इस बार शिव महाआरती में शिव तांडव भी आकर्षण का केंद्र होगा। बनारस के सोनू मनमोजी अपने 22 सहयोगियों के साथ शाम 5 से 7 बजे तक शिव तांडव प्रस्तुत करेंगे। इसमें भगवान शिव, मां दुर्गा, मां काली आदि के रूप की झांकी दिखेगी। उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कलाकार साथ में स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे।गुरु पूर्णिमा के साथ रविवार को आषाढ़ मास का समापन हो जाएगी। सोमवार 22 जुलाई को श्रावण मास की शुरुआत हो जाएगी। इसी दिन सावन की पहली सोमवारी भी रहेगी। इस दिन राजेंद्र सरोवर शिव महाआरती से शिवमय हो जाएगी। झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन (जिटा) ने यहां सोमवार की शाम भव्य शिव महाआरती का आयोजन किया है। शनिवार को यूनियन क्लब में जिटा पदाधिकारियों व आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने चल रही तैयारी पर समीक्षात्मक बैठक की। जिटा के अध्यक्ष अमितेश सहाय व महासचिव राजीव शर्मा ने जानकारी दी कि वर्ष 2022 में पहली बार राजेंद्र सरोवर में बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर शिव महाआरती का आयोजन किया गया था। इस बार भी भव्य शिव महाआरती के साक्षी धनबादवासी बनेंगे। सोमवार ■को दोपहर 3:30 बजे से राजेंद्र सरोवर में श्रद्धालुओं की

कार्यक्रम बनारस के सुप्रसिद्ध आचार्य रणधीर पांडेय शिव महाआरती प्रस्तुत करेंगे। शाम 7:30 बजे से शिव महाआरती शुरू होगी। रणधीर पांडेय व अन्य आचार्य सर्वप्रथम गंगा आरती प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद शिव महाआरती आरंभ की जाएगी। रात 8:30 बजे तक आरती चलेगी।

कार्यक्रम की जानाकरी देते जिटा के पदाधिकारियो ने बताया कीशाम 4 से 5 बजे तक स्थानीय कलाकार भजन प्रस्तुत करेंगे। शाम 5 से 7 बजे तक

शिव महातांडव होगा। शाम 7:30 बजे से शिव महाआरती शुरू होगी। अंत में जरूरत पड़ने पर दोबारा शिव तांडव  का आयोजन कराया जाएगा। शिव महाआरती के लिए पूरे राजेंद्र सरोवर की बैरिकेडिंग कराई जाएगी।


6 गोताखोर मौजूद रहेंगे। वॉलेंटियर्स भी सुरक्षा में लगे रहेंगे। बैठक में जिटा के उपाध्यक्ष गगन दुदानी, पूर्व पार्षद अशोक पाल, पूर्व पार्षद मनोरंजन, संजीव चौरसिया, विकास बजानिया, निशांत छाबड़ा, जयदीप आदि थे।

Post a Comment

0 Comments