धनबाद। रूस ने अपने सैनिकों को ऑफर दिया है कि जो पहला यूक्रेनी F-15 और F-16 फाइटर जेट मार गिराएगा, उसे 1.41 करोड़ रुपए मिलेंगे. इससे पहले भी रूसी सैनिकों को यूक्रेनी टैंकों को बर्बाद करने के लिए ईनाम की घोषणा की गई थी. ईनाम दिया भी गया. पश्चिमी और यूरोपीय देश यूक्रेन को सैकड़ों फाइटर जेट दे रहे हैं, ताकि वह रूस का सामना कर सके।रूस के रक्षा मंत्रालय ने अपने सैनिकों को कहा है कि जो सबसे पहले अमेरिकी फाइटर जेट F-15 और F-16 को मारकर गिराएगा, उसे सरकार की तरफ से 15 मिलियन रुबल्स मिलेंगे. यानी 1.41 करोड़ रुपए. रूस ने यह घोषणा इसलिए की है क्योंकि अमेरिका समेत अन्य यूरोपीय देश यूक्रेन की मदद के लिए ऐसे फाइटर जेट दे रहे हैं।
16 जुलाई 2024 को रूस की एक तेल निकालने वाले यंत्रों को बनाने वाली कंपनी ने यह ऑफर दिया है कि जो रूसी लड़ाका F-16 या 15 को मारकर गिराएगा. उसे 15 मिलियन रुबल्स दिए जाएंगे. कंपनी ने ये ऑफर अपनी तरफ से रूसी रक्षा मंत्रालय को दिया. इस खबर की पुष्टि रूस की समाचार एजेंसी TASS ने भी की है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments