धनबाद। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के द्वारा रोटरी वर्ष 2024-25 के शुभारंभ के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आज रोटरी क्लब एवं सी ए फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सेवेंटीन डिग्री होटल में रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। आज के रकदान शिविर में कुल 25 यूनिट रक्तदान किया गया वही स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों का निःशुल्क ECG एवं अन्य जांच की गई और लोगों को उनके स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श प्रदान किया गया। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री राहुल व्यास जी ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ धनबाद का उद्देश्य समाजसेवा रहा है और हमारी नई टीम पूर्व की तरह इस वर्ष भी विभिन्न सामाजिक कार्यों को करती रहेगी इसी क्रम में आज अपने कार्यकाल के प्रथम दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के द्वारा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं अंत्योदय कार्यक्रम के तहत श्याम रसोई के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क भोजन का वितरण तथा जीवन ज्योति के बच्चों के बीच फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में श्रीमती अनु नारंग (डिस्ट्रिक गवर्नर),श्री राहुल व्यास (अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ धनबाद), श्री कनव बाली (सचिव), श्री रोहित पोद्दार (कोषाध्यक्ष) श्री संदीप नारंग, श्री संजय खेमका, श्री राजेश परकेरिया, श्री वीरेश दोशी, श्री राजीव गोयल, श्री अभिषेक अग्रवाल, श्री चारणप्रित सिंह, श्रीमती दीपा गोयल, इनर व्हील क्लब की शिल्पा रस्तोगी, श्रीमती सोनल संघवी एवं रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के अन्य सदस्य उपस्थित थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments