Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रोटरी वर्ष 2024- 25 के आरम्भ पर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (कोलियरी & CCSO ) ने जीवन ज्योति विशेष विद्यालय को एक स्कूल वैन प्रदान किया



धनबाद। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय जीवन ज्योति में रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के द्वारा रोटरी वर्ष 2024- 25 के आरम्भ के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (कोलियरी & CCSO ) के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर  अनूप कुमार उपस्थित हुए। आज के कार्यक्रम में  स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (कोलियरी & CCSO ) के द्वारा सामाजिक दायित्व योजना के अंतर्गत जीवन ज्योति विशेष विद्यालय को एक स्कूल वैन प्रदान किया गया। श्री अनूप कुमार जी ने इस मौके पर कहा की जीवन ज्योति विशेष विद्यालय के द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए किए जा रहे कार्य बहुत ही सराहनीय है और यहां आकर बहुत ही खुशी की अनुभूति प्राप्त होती है। हमारे द्वारा दिया जा रहा ये एक छोटा सा उपहार जीवन ज्योति के विशेष बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास को थोड़ा और गति प्रदान करने का काम करेगी। भविष्य में भी सेल जीवन ज्योति विशेष विद्यालय को हरसंभव सहायता प्रदान करती रहेगी।कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों ने आए हुए आगंतुकों को मोमेंटो और बुके प्रदान कर उनका स्वागत किया। श्री राजेश परकेरिया(सचिव, जीवन ज्योति) ने सेल के पूरे टीम को उनके द्वारा जीवन ज्योति विशेष विद्यालय को सहायता प्रदान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया।आज रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के द्वारा जीवन ज्योति के विशेष बच्चों के बीच अतिथियों के करकमलों से मीठे आम वितरित किए गए।आज के कार्यक्रम में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (कोलियरी & CCSO ) चीफ जनरल मैनेजर श्री संजय तिवारी, जनरल मैनेजर श्री राजीव तिवारी, श्री उदय कुलकर्णी (जी एम - एच आर), श्री मनीष भाटिया (ए जी एम) श्री राजेश परकेरिया(सचिव , जीवन ज्योति),श्री राहुल व्यास (अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ धनबाद), सुश्री अपर्णा दास (प्राचार्या, जीवन ज्योति विशेष विद्यालय) मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments