Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत लॉ कॉलेज ग्राउंड के समीप अमरदीप भगत हत्याकांड मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेजा



धनबाद : धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत लॉ कॉलेज ग्राउंड के समीप अमरदीप भगत हत्याकांड मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। इस संबंध में एसएसपी हरदीप पी जनार्दन ने अपने कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता में एसएसपी हरदीप ने मीडिया को बताया कि लॉ कॉलेज के समीप अमरदीप भगत के साथ आरोपी छिनतई कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने अमरदीप भगत को गोली मार दी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।वहीं एसआईटी टीम के द्वारा कांड में अपनी संलिप्तता की बात को स्वीकार किया तथा उनके अपराध स्वीकृत बयान के आधार पर कांड में प्रयुक्त पिस्टल गोली, एवं दो मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है । साथ ही अमरदीप भगत के पास से छीने गए  पर्स, मोबाइल तथा सोने की अंगूठी को भी बरामद कर लिया गया है ।

आरोपियों के नाम : प्रेम कुमार उर्फ सोनू, सनी मंडल, मुकेश कुमार, बिट्टू कुमार और प्रेम डोम ने मिलकर घटना का अंजाम दिया था। 

 बरामद सामान : काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल , काले रंग का पल्सर 200, एक कट्टा, जिंदा कारतूस, एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी और मृतक का पर्स होने बरामद किए गए हैं।





Post a Comment

0 Comments