Dhanbad। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा द्वारा 27 एवं 28 जुलाई को होटल सिद्धिविनायक में दो दिवसीय आनंद मेला का आयोजन शुरू किया गया है इस मेले का उद्घाटन हमारी प्रांतीय अध्यक्ष मंजू बगड़िया और हमारे वरिष्ठ सदस्यों के कर कमल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत हमारी समिति की अध्यक्ष शारदा बजाज ने पौधा देकर किया उनके साथ प्रांतीय सचिव साधना जी देवड़ा लिया एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष किरण जी गोयनका का भी स्वागत समिति सदस्यों द्वारा किया गया। इस मेले में 75 स्टाल लगाए गए हैं जिसमें बेंगलुरु मुंबई, दिल्ली, सूरत, कोलकाता, मुजफ्फरपुर धनबाद आसनसोल इत्यादि से एक ही छत के नीचे सुंदर राखियां बच्चों के गिफ्ट, कपड़े, भगवान की पोशाक, ज्वैलरी आइटम्स, मनभावन साड़ियां, इंडो वेस्टर्न ड्रेस बच्चों के मनोरंजन के लिए गेम हाउसिंग नेल आर्ट एवं स्वादिष्ट चाट आदि का इंतजाम किया गया है यह मेला महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से विगत 52 वर्षों से मारवाड़ी महिला समिति की सदस्यों द्वारा लगाया जा रहा है। समिति की सचिव सुधा खेतान ने बताया कि मेले से होने वाली आय हम हमारे स्थाई प्रोजेक्ट पर लगाते हैं इस अवसर पर समिति की कोषाध्यक्ष अंजू गुप्ता निर्मला तुलस्यान उर्मिला गुड़गुटिया अरुण बागनिया किरण गोयनका कल्पना पाटोदिया अनीता मिश्रा अनीता अग्रवाल मंजू अग्रवाल अनीता मुकीम प्रीति एस अग्रवाल प्रीति पी अग्रवाल सारिका सिंघल किरण अग्रवाल मोनिका निशा रिद्धि रितु ममता चंदा मीडिया प्रभारी रानी लुहारुका इत्यादि उपस्थित थी।





.jpeg)
.jpeg)
0 Comments