Dhanbad। धैया चंचनी कॉलोनी से विनय बिहार कॉलोनी तक और शिव मंदिर से रानिबाँध सड़क तक एक किलोमीटर के जर्जर सड़क के सुधार की मांग को लेकर पीसीसी सड़क पर ही स्थानीय लोगो ने धरना प्रदर्शन दिया। स्थानीय लोगो का नेतृत्व समाजसेवी पप्पू सिंह ने किया। पप्पू सिंह ने कहा कि संवेदक ने इस एक किलोमीटर पीसीसी सड़क का निर्माण दिसंबर 2023 मे हुआ था। घटिया पीसीसी सड़क निर्माण के समय भी स्थानीय लोगो ने उस समय के उपायुक्त महोदय से आठ दिसंबर को लिखित शिकायत की थी लेकिन अभी तक कुछ नही हुआ। ठीकेदार ने गलत तरीके से ढलाई किया है जिसके कारण पहले ही बारिश मे पीसीसी सड़क ने छड़िया छोड़ दी। कन्क्रीट निकल जा रहा है। लोगो को जल जमाओ के कारण आवागमन मे काफी परेशानी हो रही है । ठीकेदार को दंड मिले तथा पीसीसी सड़क का पुनः निर्माण अच्छे ढंग से हो। सड़क साठ लाख रुपये मे बननी थी । इसमे से बीस लाख ठीकेदार को पैमेंट मिल चुका है। घटिया निर्माण का लोगो ने जमकर विरोध किया है। पदाधिकारियों को संज्ञान लेकर कारवाई करते हुए पुनः निर्माण करवाना चाहिए।
धरना प्रदर्शन मे पप्पू सिंह, मुन्ना शर्मा , विभास मिश्रा , सुनील सिंह , ओमप्रकाश सिंह , मदन सिंह, बाघ सिंह, रंजीत सिंह ,विशाल रॉय ,कमरेड सिंह , जटा गिरी, रुपेश पंडित आदि थे ।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments