Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अगर सरकार हमारी मांगों को अनसुना करती है तो बंगाली समाज अपना उम्मीदवार खुद उतरेगा: वेंगु ठाकुर


धनबाद। झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन  समिति की प्रदेश कमेटी की विशेष बैठक रॉयल होटल रांची में हुई। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष वेगु ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य कारण आगामी विधानसभा चुनाव में शक्ति प्रदर्शन के जरिए झारखंड में बंगालियों की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा हुई। राज्य में 20 एससी /सामान्य और 18 एसटी सीटें हैं, जो बंगाली बहुल  सीटें माना जाता है। हमारा झारखंड सरकार से मांग है कि इन सीटों पर बंगालियों को चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए और राज्य में बंगालियों की अस्तित्व की रक्षा की जाए। अगर सरकार हमारी मांगों को अनसुना करती है तो बंगाली समाज अपना उम्मीदवार खुद उतरेगा। अब बंगाली समाज किसी भी पार्टी का वोट बैंक नहीं बनेगा, बंगाली समाज किसी प्रकार का अन्य बर्दाश्त नहीं करेंगे, अपनी भाषा, संस्कृति, अस्तित्व के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। झारखंड राज्य में बांग्ला भाषी 42% से भी ज्यादा है फिर भी बांग्ला भाषी अपेक्षित है। झारखंड राज्य का गठन होने के बाद से झारखंड में बंगालियों के साथ लगातार अन्याय होते आ रहा है। बैठक में रांची, धनबाद ,जामताड़ा, कोडरमा, गिरिडीह, सिंहभूम, सरायकेला से वेंगु ठाकुर जी, आशीष मंडल, राजेश राय,शेतांका सेन, पंकज तन, विपुल गुप्ता, विश्वनाथ घोष, सुबोध चंद्र गोराई, दीपेंद्र गांगुली, शैलेंद्र मित्रा, बापी मित्रा, स्वराज राय, गौतम भट्टाचार्य, जनार्दन मुखर्जी ,आसित चक्रवर्ती, सुभाष सिंहराय ,मलय दास, सुब्रत चौधरी, अभिजीत दे मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments