Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बंगाली समाज द्वारा मुराडीह काली मंदिर परिसर में धूमधाम के साथ मां बिपत्तारिणी की पूजा का आयोजन किया गया




धनबाद। मंगलवार को  बंगाली समाज द्वारा मुराडीह काली मंदिर परिसर में धूमधाम के साथ मां बिपत्तारिणी के पूजा का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ो की संख्या में महिलाएं श्रद्धालु एकत्रित होकर पूजा में शामिल हुई मंदिर के पुजारी ने बताया कि रथ पूजा के अगले दिन  वाले शनिवार और मंगलवार को विशेष कर इस पूजा का आयोजन किया जाता है पूजा का आयोजन विपत्तियां और बाधाओ को दूर करने के उद्देश्य से श्रद्धालु करते हैं। झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति की प्रदेश सभापति रीना मंडल ने परिवार संग मां बिपत्तारिणी पूजा की  और समस्त झारखंड वासियों के सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने बताया कि इस पूजा में 13 अंक का विशेष महत्व है 13 फल फूल चढ़ाए जाते हैं और साथ ही सभी महिलाएं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए व्रत रखती है और पूजा के अंत में हाथ में लाल धागे दूर्वा घास के साथ बांधे जाते हैं। पूजा में  झुमू चटर्जी, जमुना मंडल, उमा मंडल, कल्पना मंडल, भादु रानी मंडल, मिठू चटर्जी, शंभू चटर्जी, अल्पना चटर्जी सम्मिलित हुए।



Post a Comment

0 Comments