Dhanbad : भाजपा का धनबाद में गुटबाजी चरम पर है स्थानीय न्यू टाउन हॉल में आज कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सदर मंडल के सदस्यों को सम्मानित नहीं किए जाने के खिलाफ जमकर हंगामा हुआ। मौके पर उग्र कार्यकर्ताओं ने जिला कमेटी भंग करने की मांग जोरदार ढंग से उठाते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सामने इस प्रकार की नाराजगी को नियंत्रित करने के लिए मंच पर उपस्थित तमाम पदाधिकारी कोशिश करते रहे। लेकिन कार्यकर्ता थमने को तैयार नहीं थे। काफी समझाने बुझाने के बाद भी वह नहीं माने। हंगामा से पूर्व इस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इंडी गठबंधन के खिलाफ लोकसभा चुनाव में जनादेश मिला है। ऐसे में उसका पूरी तरह से पालन होना चाहिए। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष के अलावा सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिंन्हा, सत्येंद्र कुमार सहित अन्य भी उपस्थित थे। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान न्यू टाउन हॉल भाजपाइयों से खचाखच भरा हुआ था।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments