धनबाद। बाजार समिति चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल चेंबर अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में झरिया की विधायिका सह विधानसभा सचेतक पूर्णिमा नीरज सिंह से मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में चुनावी प्रक्रिया मंडी परिसर में न करके कहीं अन्यत्र हो इस पर विस्तृत चर्चा किया।
अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों लोकसभा चुनाव में पूरे मंडी परिसर को लगातार 15 दिनों तक बंद कर दिया गया जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा एवं व्यापार ना होने से सरकार को राजस्व की भी हानि हुई साथ ही मंडी परिसर में कार्यरत मोटीया मजदूर कर्मचारी एवं विभिन्न प्रकार के ट्रांसपोर्ट की गाड़ियां एवं उनके ड्राइवर के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।माननीय विधायका ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आपकी मांग को अभिलंब झारखंड के मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन एवं माननीय कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह के समक्ष रखकर आप सभी व्यापारियों की समस्या का समाधान करने का भरपूर प्रयास करूंगी।आज के प्रतिनिधि मंडल में बाजार समिति चेंबर के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल सचिव गौरव गर्ग कोषाध्यक्ष दीपक कटेसरिया एवं विनोद सिंघल उपस्थित थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments