Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आसित मंडल के मामले में झारखंड पुलिस और झारखंड सरकार जल्द से जल्द संज्ञान नहीं लिया तो समिति मुख्यमंत्री के पास भी जाएगी: रीना मंडल

 


Dhanbad। बीते दिन टुंडी के बेहड़ा निवासी विकास मंडल के पुत्र अभिषेक मंडल उर्फ आसित मंडल उम्र 22 वर्ष बिहार बांका जिला के कटोरिया के पास लूटपाट कर अपराधियों ने चाकू मार कर हत्या कर दिया । 25 जुलाई को अभिषेक मंडल सुल्तानगंज से कांवर लेकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहा था, अभिषेक मंडल अपनी एक साथी के साथ मुख्य मार्ग से कुछ दूर  के लिए गया था इस दौरान अपराधियों ने लूटपाट कर इस घटना को अंजाम दिया। इस दुखद खड़ी में झारखंड बंगला भाषा उन्नयन समिति के सदस्य पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर उन्हें सांत्वना देकर इस दुखद घड़ी में साथ देने का आश्वासन दिया और आर्थिक सहयोग कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। केंद्रीय अध्यक्ष रीना मंडल जी ने कहा हम हर संभव प्रयास करेंगे।अगर झारखंड पुलिस और झारखंड सरकार इस मामले पर संज्ञान जल्द से जल्द संज्ञान नहीं लिया तो समिति मुख्यमंत्री के पास भी जाएगी। पूरे झारखंड के बांग्ला भाषी पीड़ित परिवार के साथ है। समिति के संस्थापक बेगूं ठाकुर जी ने कहा इस मामले को हम लोग प्रदेश कमेटी को भी देंगे ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। मौके पर पार्थो सेनगुप्ता, आशीष मंडल, शिबू चक्रवर्ती,संजय मंडल और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments