Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अभ्युदय कार्यक्रम में ताइक्वांडो, पब्लिक स्पीकिंग, JEE तथा NEET में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया



धनबाद। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल धनबाद में सम्मानित किया गया।  अभ्युदय कार्यक्रम में  ताइक्वांडो, पब्लिक स्पीकिंग, JEE तथा NEET में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य  अभिषेक कुमार तथा जीजीईएस के सचिव  एस. पी. सिंह तथा विद्यालय प्रबंधन के कुछ अन्य सदस्यों श्री जगमोहन सिंह तथा श्री हरपाल सिंह के कर कमलो से दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्र-छात्राओं के द्वारा सुंदर गीत तथा नृत्य प्रस्तुत किया गया। तदन्तर अभिभावक संग आए हुए सफल विद्यार्थियों को मेडल तथा सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को उत्साहित करने के लिए किए गए विद्यालय के इस कदम की सभी अभिभावकों ने प्रशंसा की विद्यालय के प्राचार्य श्री अभिषेक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पठन-पाठन के अतिरिक्त अन्य विधाओं में भी उनकी रुचि को बढ़ाना विद्यालय का कर्तव्य है तथा इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव  एसपीसिंह ने  अपने संबोधन में विद्यालय के इस कदम की सराहना की तथा समय-समय पर ऐसे आयोजन करते रहने की सलाह दी जिससे विद्यार्थियों का चहुमुखी विकास हो सके अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर श्री शिव कुमार,  श्रीमती शेफाली सिंह गतिविधि कोऑर्डिनेटर सह कार्यक्रम संचालिका श्रीमती शोमा मजूमदार तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments