Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उपायुक्त माधवी मिश्रा के औचक निरीक्षण से SNMMCH में मची हड़कंप

 


Dhanbad :धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा आज औचक निरीक्षण में करने धनबाद  SNNMCH पहुंची ।उपायुक्त के आने की खबर से अस्पताल में खलबली मच गई ।उपायुक्त ने सबसे पहले उपस्थिति खाता चेक की ।इसमें गड़बड़ी पाई गई तो उन्होंने कईयों को जमकर फटकार लगाई ।दरसल एस एन एम एम सी एच के  व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायते मिल रही थी ।निरीक्षण के दौरान ओपीडी में मौजूद डॉक्टर से मरीजों के मिलने वाली दवा की जानकारी ली । इसके बाद उपायुक्त माधवी मिश्रा सर्जरी वार्ड,चाइल्ड वार्ड,प्रसूता वार्ड के साथ इमरजेंसी वार्ड पहुंची। मरीजों से अस्पताल से मिलने वाली सभी सुविधा की जानकारी ली, कई मरीजों ने अस्पताल के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत की, और सभी दवा न मिलने की जानकारी दी। उपायुक्त ने गंदगी को पड़ा देख कर विफर पड़ी, और प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई। उपायुक्त ने इतना ही नहीं बारी बारी से डॉक्टरों से सवाल जवाब भी करती रही, डॉक्टरों का पसीना छूटते रहा और अलग अलग बहाने सामने आते रहे। 



Post a Comment

0 Comments