Hot Posts

6/recent/ticker-posts

यूनियन क्लब की महिला शाखा *ईव्स कमिटी* 25 अगस्त को *दही हांडी* का कार्यक्रम करेगी, बेस्ट राधा कृष्ण की जोड़ी को ईनाम दिया जाएगा


धनबाद। यूनियन क्लब की महिला शाखा *ईव्स कमिटी* द्वारा 25 अगस्त, 2024, रविवार को *दही हांडी* का कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया।*ईव्स कमिटी* की चेयरपर्स राधा अगरवाल ने जानकारी दी कि कमेटी ने क्लब के सहयोग से जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर दही हांडी का कार्यक्रम जो की धनबाद में एक अनोखा आकर्षक कार्यक्रम होगा उसे कराने का निर्णय लिया है। कार्यकर्म का विशेष आकर्षण छोटे छोटे बच्चे नंदलाल, कृष्ण एवं राधा रानी के रूप में सज कर आएंगे और सभी मिलकर नृत्य करेंगे। इस कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया जाता है चाहे वह क्लब के मेंबर्स हो या ना हो, सभी के लिए एंट्री फ्री रखी गई है तथा जो मेंबर्स नहीं है उनके बच्चे भी इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं और कृष्ण राधा रानी के रूप में सज कर नृत्य में भी भाग ले सकते हैं ।

यहां अनेकों गेम्स  बच्चों एवं बड़ों के लिए रखे गए हैं । एक विशेष ईनाम सबसे अच्छे राधा कृष्ण की जोड़ी को दिया जाएगा ।सभी भाग लेने वाले बच्चों को भी गिफ्ट दिए जाएंगे। कार्यक्रम संध्या 5.00 बजे आरंभ होगा।

Post a Comment

0 Comments