Dhanbad. गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में बैग रहित दिवस का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य स्कूलों में पढ़ाई को अधिक आनंदमय, अनुभवात्मक और तनाव मुक्त बनाना है। इसमें कक्षा चार से नौ तक के बच्चों को सम्मिलित किया गया। गीत, संगीत, नृत्य, पब्लिक स्पीकिंग, ताइक्वांडो बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट, खेल -बास्केटबाल, वालीबाल, क्रिकेट, योग, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा अभिनय कौशल को अपनी रुचि के अनुसार बच्चों ने चुना और शिक्षक प्रशिक्षक की भूमिका में रहे और बच्चों को किताबी ज्ञान से अलग इन कौशलों को सिखाएं। बच्चों के लिए यह दिन खास रहा। विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों को अपने कौशल को पहचानने तथा चुनने में मदद मिलती है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाएं मौजूद रहे। 10वीं, 11वीं तथा 12वीं की कक्षा तक की कक्षाएं यथावत चलती रही।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments