Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बाबा तिलका मांझी स्मारक समिति ने न्यू टाउन हॉल में शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया,लोगों ने आदिवासी गीतों पर झूमते हुए महोत्सव का आनंद उठाया






Dhanbad। बाबा तिलका मांझी स्मारक समिति ने न्यू टाउन हॉल में शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया। पांरपरिक वेशभूषा में हजारों युवक युवतियां और महिला व पुरुषों ने शिरकत करते हुए महोत्सव को भव्य बनाया। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा व वाणिज्य कर पदाधिकारी मनोज टुडू ने आदिवासी महोत्सव का उद्घाटन किया। छात्र-छात्राओं समेत 28 कमेटियों के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। देर शाम तक आदिवासी गीतों पर नृत्य-संगीत का दौर चला। लोगों ने आदिवासी गीतों पर झूमते हुए महोत्सव का आनंद उठाया। गांवों के प्रमुख मांझी हड़ाम का स्वागत किया गया।

वक्ताओं ने आदिवासी समुदाय के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक में समेत राजनीतिक उत्थान पर अपने विचार रखे। सामाजिक कुरीतियों  को दूर करने पर जोर दिया गया। शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया क गया। आयोजन में बाबा तिलका मांझी स्मास्क समिति की अध्यक्ष की रायमुनी देवी मुर्मू, वाणिज्य कर पदाधिकारी महादेव मुर्मू, डॉ. लक्ष्मण में सोरेन, डॉ. बीपी सोरेन, लौर सिंह मुंडा, प्रमोद हेंब्रम, संजय हांसदा, सुनील उरांव, मंटू मरांडी, विजय हांसदा, बंटी सोरेन, विरेंद्र मुर्मू, निलेश मुर्मू, अजीत हेंब्रम, रुपलाल सोरेन, रंजन मुर्मू, सतीश मुर्मू, मनोज हेंब्रम, सुभाष मुर्मू, रंजीत सोरेन, राजू मुर्मू आदि थे।



Post a Comment

0 Comments