,
धनबाद:विधायक राज सिन्हा ने हीरापुर पार्क मार्केट चौक स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थल, अशोक चक्र से सम्मानित शाहिद रणधीर प्रसाद वर्मा के मूर्ति स्थल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति स्थल, महान राष्ट्रभक्त और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए अपना बलिदान देने वाले जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष देश के प्रथम उद्योग मंत्री डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा स्थल, बिल्डिंग चौक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा स्थल, कंबाइंड बिल्डिंग चौक पर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थल,बेकर बांध, पॉलिटेक्निक मोड़ स्थित चंद्रशेखर आजाद के मूर्ति स्थल,नया बाजार स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मूर्ति स्थल,बैंक मोड़ में भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति स्थल,बैंक बोर्ड में जेपी चौक पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण के मूर्ति स्थल को साफ कर माल्यार्पण किया।उनके साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नित्यानंद मण्डल,अशोक पाल रूपेश सिन्हा,किशोर मण्डल,अमित विशाल सिन्हा, राणा सिंह, रवि मिश्रा,पिंटू कुमार, मंजीत सिंह सहित कई भाजपाई उपस्थित रहें।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments